सैमसंग का नया फोन लांच कीमत सिर्फ इतनी

सैमसंग का नया फोन लांच कीमत सिर्फ इतनी 


सैमसंग गैलेक्सी j 4 बजट स्मार्टफोन को भारत में सोमवार को लॉन्च कर दिया गया। यह फोन के सैमसंग के 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम का हिस्सा है वाई -फाई, एडवांस्ड मैमोरी मैनेजमेंट और ऐप पेयर जैसे फीचर दिए गए हैं।

स्पेसिफिकेशन:-


भारत में सैमसंग ने अपने गैलेक्सी  j 4 हैंडसेट के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं। 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज। गौर करने वाली बात है कि यह स्मार्टफोन 18.5:9 इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ नहीं आता है जिसे हाल ही में लॉन्च किए गए गैलेक्सी j 6 और गैलेक्सी a 6 स्मार्टफोन सीरीज़ का हिस्सा बनाया गया था यह एंड्रॉयड ओरियो, सुपर एमोलेड डिस्प्ले और एलईडी फ्लैश से लैस है। इस स्मार्टफोन को मात्र 8990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है क्योंकि इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है जिसका रिजोल्यूशन 1080×2160 पिक्सल का है। इसमे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन का 1.8 गीगाहर्टज एआईई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है

 इसके फ्रंट कैमरे के जरिए बोके इफेक्ट वाली फोटोज भी क्लिक की जा सकती हैंइसके फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, पीडीएएफ लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी व अपर्चर एफ/2.2 के साथ 2 मेगापिक्सल सेकंडरी मोनोक्रोम सेंसर वाला ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है इस स्मार्टफोन को पाॅवर सप्लाई देने के लिए 3000 एमएएच की दमदार बैटरी का उपयोग किया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए 3 जीबी रैम मौजूद है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। स्मार्टफोन में एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के अलावा, डुअल सिम स्लॉट भी दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में एंड्रॉइड के 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट भी दिया गया है।

Share:

0 comments:

Post a Comment

Sample Text

Copyright © Mobile Ki Dukaan | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com